मेरठ, अप्रैल 9 -- सरधना बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को बार सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला जज व मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिरकत की। चुनाव अधिकारी विक्रम त्यागी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज मेरठ अनुपम कुमार, एडीजे प्रथम असलम सिददीकी, सीजेएम नीरज कुश्वाहा, जेएम प्रवीण कुमार, एसडीएम उदित नारायण सेंगर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उसके बार बार के पदाधिकारियों ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम त्यागी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सैयद आरिफ अली, महासचिव संजीव पंवार सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अतिथियों ने अपने संबोधन में अधिवक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.