मेरठ, मार्च 7 -- शनिवार को सरधना बार एसोसिएशन की एक आम सभा तहसील परिसर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बार अध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी एडवोकेट व संचालन महामंत्री मोहित शर्मा एडवोकेट ने किया। बैठक में सबसे पहले अध्यक्ष और महासचिव ने वर्ष 2025-26 के कार्यकाल का आय-व्यय का विवरण आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित अधिवक्ताओं ने ध्वनि मत से स्वीकृत कर दिया। इसके बाद वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई, जिसका सभी अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 11 मार्च को दोपहर दो बजे तक सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी, जबकि 12 मार्च को चार बजे तक उनका निस्तारण किया जाएगा। 13 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएग...