मेरठ, मार्च 21 -- शनिवार को सरधना क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने ईदगाह व मस्जिदों में अलग-अलग समय में ईद की नमाज अदा की। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। उलेमाओं ने नमाज के बाद मुल्क के अमनो अमान के लिए दुआ कराई। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने सड़क पर नमाज नहीं होने दी। जिसके चलते ईदगाह में दो बार नमाज अदा कराई गई। नमाज सकुशल सम्पन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सरधना की शाही ईदगाह में ईद की नमाज दो बार अदा की गई। पहली नमाज सुबह 8.30 बजे तथा दूसरी नमाज 9 बजे अदा की गई। शहर काजी मुफ्ति शाकिर कासमी ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने लोगों को रमजान और ईद का महत्व बताया। कहा कि ईद अल्लाह की तरफ से मुसलमानों को एक तोहफा है। नमाज के बाद उन्होंने मुल्क के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.