सरधना के आयुष ने स्केटिंग में रचा इतिहास, वर्ल्ड गेम्स में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
मेरठ, सितम्बर 3 -- झिटकरी गांव के उभरते स्केटिंग खिलाड़ी आयुष सिरोही ने भारतीय स्केटिंग में नया इतिहास रच दिया है। 29 अगस्त से दो सितम्बर तक नोएडा के देवा सोम ट्रैक पर इंडिया टीम ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए आयुष ने स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। इसके साथ ही उनका चयन भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए हो गया है। आयुष आगामी दो से 18 अक्टूबर तक दक्षिण अमेरिका में आयोजित होने वाले वर्ल्ड गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि आयुष की उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि वह वर्ल्ड गेम्स में तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले देश के पहले खिलाड़ी बने हैं। वह 200 मीटर ड्यूल टाइम ट्रायल, 100 मीटर रोड और रोड वन लैप स्पर्धाओं में भारत की चुनौती पेश करेंगे। आयुष की सफलता पर उनके परिवार और कोच ने खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.