मेरठ, सितम्बर 4 -- सरधना के अटेरना गांव में युवक की हत्या कर शव को घर से करीब 50 मीटर दूर कूड़ी में दबा दिया गया। दो दिन पूर्व घटना को अंजाम दिया गया। परिजन युवक को लापता समझ तलाश करते रहे। पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। शुक्रवार को कूड़ी में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिस समय शव मिला पुलिस भी गांव में ही मौजूद थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की, लेकिन परिजनों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक हंगामा चला। बाद में पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया और शव मोर्चरी भेजा। परिजनों ने गांव के ही चार युवकों को नामजद करते हुए हत्या की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

पपेंद्र की गुमशुदगी अटेरना निवासी 42 वर्षीय पपेंद्र पुत्र हरफूल दो सितम्बर को अचानक लापता हो गया था। परि...