मेरठ, मार्च 5 -- बुधवार को सरधना क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नगर के साथ-साथ देहात क्षेत्र में भी होली का पर्व पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया गया। जगह-जगह युवाओं और बच्चों ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए जमकर होली खेली। होली के दिन सुबह से ही बाजारों और मोहल्लों में चहल-पहल देखने को मिली। लोग अपने परिचितों और रिश्तेदारों के घर पहुंचकर एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई देते नजर आए। कई स्थानों पर युवाओं ने ढोल व डीजे की थाप पर नाचते-गाते हुए होली का आनंद लिया। बच्चों ने पिचकारियों और रंगों के साथ जमकर मस्ती की। देहात क्षेत्र के गांवों में भी होली की धूम रही। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर त्योहार की खुश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.