मेरठ, मार्च 19 -- आगामी त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सरधना ईदगाह पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी जरूरी कदम उठाने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि नमाज केवल निर्धारित स्थल यानी ईदगाह परिसर में ही अदा की जाए और किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज न पढ़ी जाए। उन्होंने कमेटी से अपील की कि इस संबंध में लोगों को जागरूक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.