मेरठ, अप्रैल 18 -- सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के संदर्भ में छात्राओं के लिए पढ़े विश्वविद्यालय-बढ़े विश्वविद्यालय विषयक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नियमित अध्ययन के लाभ, व्यक्तित्व विकास में पुस्तकों की भूमिका तथा विभिन्न विषयों से संबंधित उपयोगी साहित्य की जानकारी दी गई।महिला सशक्तीकरण, महिला अधिकारों और सामाजिक भागीदारी के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक "मुझे चुनौतियां पसंद हैं" का अध्ययन कराया। कार्यक्रम के संयोजक एवं केंद्रीय पुस्तकालय के नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत ही नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने का सशक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.