भभुआ, फरवरी 28 -- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर तरंगों से एआई तक गूंजा ज्ञान का संगम कार्यक्रम में शोध, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिली नई उड़ान (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार और निबंध लेखन प्रतियोगिता ने पूरे परिसर को वैज्ञानिक उत्साह से भर दिया। डीबीटी-स्टार कॉलेज प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में 'वे तरंगें जिन्होंने दुनिया को बदल दिया' विषय पर गहन मंथन हुआ। कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विद्यार्थियों ने अपने विचारों की सशक्त अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एसपी शर्मा ने की। मुख्य अतिथि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बीपी मंडल, संयुक्त अध्यक्ष के रूप में डॉ. महेश प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.