दुमका, नवम्बर 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए अपने क्षेत्र में सरदार एकता मार्च की शुरुआत की जाएगी। यह जानकारी पूर्व सांसद ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि यह क्षण हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। उस पुरुषार्थ को नमन करने का, जिन्होंने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का स्वरूप दिया। हम सभी जानते हैं कि सरदार पटेल को लौह पुरुष कहा जाता है, लेकिन उनके व्यक्तित्व की असली शक्ति केवल लौह जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं थी, बल्कि उनका अडिग विश्वास था भारत एक है। भारत अखंड है और भारत सदा-सर्वदा अखंड रहेगा। यह वही विश्वास है जिसे आज विकसित भारत 2047 के संकल्प के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत 6 अक्टूब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.