लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। शहीदी दिवस पर सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन की ओर से कृष्णा नगर स्थित कार्यालय में वीर सपूत शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को पुष्पांजलि, माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी वीरता को याद किया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी ने की। उन्होंने कहा कि इसी भावना से हम सभी को मां भारती की सेवा करनी चाहिए।इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर पाल सिंह, कुलवीर सिंह सोढ़ी, सुरेंद्र पाल सिंह, कुलवंत सिंह, हरजीत सिंह सोखी, निरवैर सिंह, सुरिंदरपाल सिंह घई, रणवीर सिंह कलसी, मलकीत सिंह, मनमोहन सिंह लाली, हरजीत सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.