गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर। अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह के भतीजे सरदार किरणजीत सिंह 23 मार्च को शहर में रहेंगे। वह चौरीचौरा शहीद स्मारक स्थल, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल बलिदान स्थली जिला कारागार जाएंगे और शाम को 6 बजे बेतियाहाता चौराहे पर स्थापित अपने चाचा क्रान्तिकारी अमर शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम हरी राजगुरु के 95वें बलिदान दिवस पर 285 दीपक जलाकर 23 मार्च 1931 को दिए गए सर्वोच्च बलिदान को उनकी उपस्थिति में कृतज्ञ राष्ट्र शिद्दत से नमन करेगा। इसके पूर्व दोपहर 2:30 बजे प्रशासकीय अटल भवन के सभागार में एमएमएमयूटी एवं गुरुकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 23 मार्च शहीद दिवस पर आयोजित शहीदों के सपनों का भारत-युवाओं से संवाद विषय पर संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भाग ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.