चंदौली, मार्च 23 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकास क्षेत्र नियामताबाद के प्राथमिक विद्यालय पुरैनी में सोमवार को महान क्रांतिकारी अमरवीर शहीद सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस और समता मूलक समाज के सजग़ प्रहरी राम मनोहर लोहिया जयंती मनाई गई।मां भारती के वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय यादव ने सरदार भगत सिंह के कृतित्व और व्यक्तित्व प्रकाश डाला। कहा कि सरदार भगत सिंह की विचारधारा क्रांतिकारी के साथ-साथ मानवतावादी थी। सरदार भगत सिंह का मानना था कि समाज में बदलाव के लिए तलवार यानी बल ही नहीं बल्कि बौद्धिक विकास जरूरी है। इसके साथ ही डॉक्टर राम मनोहर लोहिया समाज में समता मूलक जाति विहीन समाज और महिला सशक्तिकरण के प्रबल पक्षधर थे। इस अवसर पर नेयाज अहमद, बलिराम राम, मनोरमा मौर्य, अनीता यादव, निधि त्रिपाठी...