बस्ती, जुलाई 10 -- बस्ती, निज संवाददाता पटेल चौराहे से हर्दिया मार्ग पर भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में निर्मित स्मृति द्वार का जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।संजय चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। यह स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को सरदार पटेल के महान व्यक्तित्व व उनके योगदान की याद दिलाता रहेगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अब तक पटेल चौक के नाम से प्रसिद्ध यह स्थान आगे 'सरदार पटेल चौक' के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता अंकुर वर्मा, जगदीश प्रसाद शुक्ला, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, ऐश्वर्या राज सिंह, आलोक रंजन वर्मा, प्रमोद आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...