बोकारो, मार्च 2 -- बोकारो। रविवार को सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में वनभोज सह होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। पटेल सेवा संघ बोकारो की ओर आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में सदस्यों ने हिस्सा लिया। बोकारो के साथ-साथ राज्य के अन्य हिस्सों से पहुंचे सदस्यों ने समाज व संघ के विकास पर अपनी बाते रखी। संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि जीवनशैली के बीच इस तरह के आयोजन हमें अपनी जड़ों और अपनों से जोड़े रखते हैं। पिकनिक सह होली मिलन का यह मेल आपसी प्रेम और भाईचारे को सुदृढ़ करने का एक अनूठा प्रयास है। इस मौके पर पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव प्रवीण कुमार, सचिव राज किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष जितेश कुमार एवं पटेल सेवा संघ के सकिय सदस्य सुभाष प्रसाद सिंह, शैलेन्द्र कमार, संतोष कुमार, सतीश कुमार, राज कुमार प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.