रांची, मार्च 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हरमू स्थित पटेल भवन में रविवार शाम 4 बजे सरदार पटेल न्यास द्वारा छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। न्यास के समन्वयक उपेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के 37 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। समारोह में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, डॉ. आरती मेहता सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरेंद्र प्रसाद सिंह करेंगे, जबकि अभय कुमार सिंह अतिथियों का स्वागत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.