सरदार पटेल ने इतिहास के साथ भूगोल को भी सही किया : हरिभाई
मिर्जापुर, मई 18 -- कैलहट। कैलहट स्थित राजदीप महाविद्यालय में रविवार को जय श्री वल्लभ राष्ट्र कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक हरिभाई पटेल वल्लभानंद जी महाराज ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने इतिहास के साथ भूगोल को भी सही करने का काम किया। कहा कि अगर सरदार पटेल न होते तो आज भारत का यह स्वरूप नहीं होता। और हमारा देश 565 छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गया होता। सरदार पटेल का ही देन है कि पूरे देश में हम लोग आजादी से घूम फिर रहे हैं। इतिहासकारों, कहानीकारों और कवियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व के बारे में जो जानकारी दी है वह पूर्ण नहीं है। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए कथा का माध्यम बनाया गया है। छत्रपति शिवाजी शोध संस्थान के सचिव ईं राजबहादुर सिंह ने आए हुए अतिथियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.