मथुरा, नवम्बर 18 -- सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सोमवार को ग्राम आयराखेड़ा से रन फॉर यूनिटी पदयात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किया। पदयात्रा कॉलेज मैदान, पैंठ मोहल्ला होते हुए नीमगांव तक निकाली गई। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत की नींव मजबूत करने का कार्य किया। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश अदम्य गति से विकास, एकता एवं राष्ट्रनिर्माण पथ पर अग्रसर है। विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि यूनिटी मार्च संगठन, समर्पण व राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना का प्रतीक है। देश की एकता एवं प्रगति जनता की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का साफा बांधकर भव्य स्वागत किया। संचालन मुकेश वार्ष्णेय ने किया। इसमें ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.