उरई, अप्रैल 8 -- जालौन, संवाददाता। नगर के सरदार पटेल चौराहा पर ई-रिक्शा और आटो चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बीच सड़क पर अवैध तरीके से खड़े हो रहे ई-रिक्शा व टेंपो के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर दिनभर वाहन खड़े रहने से जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है। कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि निकलना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर...