संतकबीरनगर, फरवरी 2 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। महर्षि वाल्मीकि विद्यापीठ भैंसाटीकर में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के दूसरे दिन धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए स्कूली बच्चों को संबोधित कर उनके भीतर राष्ट्रवाद का जोश भरा। विधायक गणेश चौहान ने बच्चों से कहा कि सरदार पटेल ने जिस फौलादी इरादे से देश को एक किया था, आज उसी संकल्प की जरूरत हमारे युवाओं को है। छात्र केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि महान विभूतियों के संघर्षों को अपने जीवन में उतारें। आने वाला विकसित भारत @2047 उन्हीं के कंधों पर है। विधायक की उपस्थिति में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत और नाटक प्रस्तुत किए। विधायक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.