शामली, मार्च 28 -- शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रिजर्व पुलिस लाइन द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी शिवानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के जीवन और उनके शौर्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 562 रियासतों को एकजुट कर भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाई। वे महान स्वतंत्रता सेनानी, देशभक्त और कुशल नेतृत्वकर्ता थे। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं से देश में एकता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को सरदार पटेल की 150वीं जयंती की शुभकामनाएं दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.