पलामू, दिसम्बर 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में सोमवार को देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटैल की 75वीं पुण्य तिथि मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक जिला कार्यालय में मोर्चा अध्यक्ष उदय राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के नियुक्ति के मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत केएकता अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बैठक में मुख्य रूप से संजय मिस्त्री, अनील राम, प्रेम कुमार, अशोक कुमार, गोपाल चौधरी, जयपाल मोची समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.