भागलपुर, अप्रैल 27 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम वार्ड छह के सरदारपुर रोड स्थित अबीर मिश्रा लेन में रविवार दोपहर तीन बजे पेयजल संकट को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक व हाथापाई भी हुई। मामला इतना बढ़ गया की मारपीट की स्थिति बन गई। तभी एक पक्ष के लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को मारपीट करने से रोकते हुए थाना बुलाया। जिसके बाद एक पक्ष बड़ी संख्या में तो दूसरे पक्ष से सिर्फ परिवार के लोग थाना पहुंचे और विवाद की जानकारी ओडी पदाधिकारी को दी।एक पक्ष के लोगों ने बताया कि सामूहिक बोरिंग के पाइपलाइन में जबरन मोटर जोड़कर सारा पानी ये लोग खींच लेते हैं। जिससे समाज के लोगों को इस भीषण गर्मी में भारी पानी संकट का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरे पक्ष के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.