पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और सीडीओ के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग की ओर से अमरिया ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरदारनगर में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक की गई, जिसमें ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत के प्रशासक की अध्यक्षता में संरक्षण समिति की बैठक कराई गई। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों को महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभागीय योजनाओं मुख्यमंत्री बालसेवा योजना सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में बताया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,181,112,1076 एवं 1090 की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई के अभिषेक शुक्ला, चाइल्ड हेल्पलाइ...