गाजीपुर, अप्रैल 10 -- गाजीपुर। जिले के प्रधान 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे सरजू पांडे पार्क, गाजीपुर में बैठक करेंगे। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव ने बताया कि 26 मई 2026 को वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जबकि सरकार समय से पंचायत चुनाव कराने की स्थिति में नहीं दिख रही है। इसको लेकर बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें मांग की जाएगी कि या तो प्रदेश सरकार समय से पंचायत चुनाव कराए या फिर वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...