जमशेदपुर, फरवरी 11 -- परसूडीह थाना अंतर्गत सरजमदा मौजा में विधायक फंड से प्रस्तावित विकास भवन को लेकर विवाद उत्पन्न होने पर सोमवार को ग्राम प्रधान लखन मुर्मू के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी अविनाश कुमार से मिला। ग्रामीणों ने कहा कि भवन निर्माण से पहले पर्याप्त जानकारी और आपसी संवाद नहीं हुआ, जिससे क्षेत्र में भ्रम और असंतोष फैल गया। उनका यह भी कहना था कि भवन को प्रजापति भवन के नाम से प्रचारित किया जा रहा था, जिससे अन्य समुदायों में नाराजगी पैदा हुई। उन्होंने मांग की कि भवन का निर्माण सामुदायिक स्वरूप में हो, ताकि सभी समुदाय इसका उपयोग कर सकें। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्रामसभा की जानकारी के बिना ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया, जिससे विवाद बढ़ा। थाना प्रभारी को बताया गया कि यह भवन स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.