घाटशिला, मई 23 -- धालभूमगढ़ । स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम एवं सरगोछिड़ा गांव की महिला समूह द्वारा धालभूमगढ़ थाना प्रभारी को नाम देसी शराब विक्रेताओं के खिलाफ लिखित आवेदन देकर शराब विक्रेताओं पर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

महिलाओं की मांग स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम की ओर से शिक्षक, शिक्षिकाएं, तथा अभिभावकों के हस्ताक्षर से युक्त विद्यालय आने-जाने के मार्ग में नशीली पदार्थ की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। वहीं ग्राम की महिला समूह ने सार्वजनिक स्थल एवं विद्यालय के मार्ग में तथा स्कूल के सम्मुख देशी दारू की दुकान चलाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की है। महिलाओ ने कहा कि दारू की दुकान से आए दिन परिवार उजाड़ रहे हैं । घर में अशांति फैल रही है, युवा पुत...