पीटीआई, मार्च 22 -- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आवारा कुत्तों के काटने से 15 हिरणों की मौत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात कुत्तों का एक झुंड अंबिकापुर के एनिमल रेसक्यू सेंटर संजय वन वाटिक पार्क में घुसा और हिरणों पर दौड़ा दौड़ाकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं 21 मार्च की सुबह जह वन कर्मचारियों और अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। वन विभाग ने इस घटना के संबंध में कथित लापरवाही के आरोप में एक डिप्टी रेंजर और तीन वन रक्षकों सहित चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। संजय वन वाटिका की देखरेख की जिम्मेदारी वन विभाग की है और यहां टूरिस्ट भी आते हैं जो कि एक चिड़ियाघर की तरह ही है। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ विस में हंगामा, अवैध प्लॉटिंग पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखा टकरावचार से पांच आवारा घुसे थे सरगुजा के सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.