संतकबीरनगर, जनवरी 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर महोत्सव में स्थानीय कलाकार पवन पांडेय निर्देशन में सरगम सुर बैण्ड टीम के कलाकारों ने समां बांधा। इस दौरान बालीवुड के गीतों को सुर देकर श्रोताओं को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सदगुरु कबीर को समर्पित पहला सूफी गीत 'प्रीत की लत मोहे ऐसी लागी...', गाया। 'काली-काली जुल्फों के फंदे ना डालो...' की प्रस्तुति से सबका मन मोहा। इसके बाद राहत फतेह अली खान के दबंग फिल्म में गाए मशहुर गीत 'तोरे नैना बड़े दगाबाज रे..' व 'सांसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम..', फिल्मी गीत 'सुन रहा है ना तू...' पेश कर लोगों की वाहवाही बटोरी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.