मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर। गिरोह के सरगना पप्पू सहनी से मुठभेड़ के दिन 17 फरवरी को शहर में पांच लोगों को एटीएम फ्रॉड शिकार बनाया गया। हालांकि, उस घटना के बाद से शहरी इलाके में एटीएम फ्रॉड के मामले नहीं हुए। मुठभेड़ से पहले हर दिन एटीएम फ्रॉड की औसतन दो वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। 17 फरवरी की सुबह 11.15 बजे बेला में एटीएम फ्रॉड गिरोह के सरगना पप्पू सहनी को पकड़ा गया था। इसी क्रम में उसने बेला थाने के एएसआई विकास कुमार सिंह को गोली मार दी थी। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में पप्पू सहनी को भी गोली लगी थी। उसी दिन मुठभेड़ से पूर्व काजी मोहम्मदपुर थाने के कलमबाग चौक स्थित एटीएम में कल्पना कुमारी का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से चार बार में 40 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। कल्पना कुमारी ने इसको लेकर काजी मोहम्मदपुर थाने एफआईआर कराई है। उसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.