वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर में 19 नवंबर को दो करोड़ के कफ सिरप की बरामदगी मामले में पंजीकृत कोडिन कफ सिरफ तस्करी प्रकरण में आरोपी सरगना शुभम जायसवाल के विरुद्ध इंटरपोल की ओर से कमिश्नरेट पुलिस ने रेड कार्नर नोटिस जारी कराया है। प्रकरण से प्रह्लाद घाट के कायस्थ टोला निवासी शुभम जायसवाल वर्तमान समय में दुबई (यूएई) फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल को रेड कार्नर नोटिस जारी करने के लिए आवेदन दिया गया था। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन के बाद सीबीआई के सहयोग से इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस प्राप्त कर ली गई है। रेड कार्नर नोटिस के अनुसार उपरोक्त संबंधित देश की ओर से शुभम जायसवाल को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद उसके भारत प्रत्यर्पण की कार्यवाही की जाएगी। प्रत्यर्पण के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.