संतकबीरनगर, अगस्त 24 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। महंगे शौक पूरा करने के लालच में अवैध असलहा तस्करी के नेटवर्क में उतरा चंद प्रकाश सिंह उर्फ चंदन सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया, लेकिन पूछताछ में सामने आए तथ्यों ने पुलिस की जांच को एक बड़े नेटवर्क की ओर मोड़ दिया है। पुलिस को आशंका है कि चंदन इस पूरे गिरोह का महज हैंडलर है। असली मास्टरमाइंड और उसके साथी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनके हाथ लगते ही अवैध हथियारों की सप्लाई लाइन, सप्लायर और खरीददारों के नाम सामने आने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में दो अवैध पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार चंदन सिंह की पहचान कोतवाल जयप्रकाश दूबे और एसओजी प्रभारी रजनीश राय के मुताबिक मेंहदावल क्षेत्र के बढ़या ठाठर निवासी 28 वर्षीय चंदन सिंह गोरखपुर में एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करत...