सरखेत की साक्षी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देंगे लैपटॉप
देहरादून, अप्रैल 27 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में मालदेवता सरखेत निवासी मेधावी छात्रा साक्षी को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में 15 वीं रैंक हासिल करने पर सम्मानित किया। साक्षी ने कुल 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। काबीना मंत्री ने साक्षी को लैपटॉप देने की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साक्षी की इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस तरह की उपलब्धियां न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने साक्षी के पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने साक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.