लखनऊ, अप्रैल 8 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने फिर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला बोला है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए पोस्ट में उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर सपा सुप्रीमो के बयान को लेकर उन्हें घेरा।चौधरी ने कहा कि आजकल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष को संविधान की याद कुछ ज्यादा ही आ रही है लेकिन अफसोस कि उनकी नीयत में संविधान नहीं, सिर्फ सत्ता का लालच है। उन्होंने कहा कि हताशा का आलम यह है कि अपनी राजनीतिक जमीन खिसकते देख अब वह राष्ट्र और उसकी गरिमा का मजाक उड़ाने पर उतर आए हैं।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अपने गठबंधन की साथी दीदी की बंगाल में हार सामने देख उनकी स्थिति कुछ ऐसी हो गई है कि अब खुद उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे। जब चुनाव जीतें तो 'ईमानदार' और जब हार जाएं तो 'चुनाव आयोग' खरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.