सरकार हमारे बारे में सोचेगी तो हम भी सोचेंगे
ललितपुर, जुलाई 22 -- ललितपुर। पेपर लीक होने की घटनाओं से परेशान छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रश्न पत्र लीक होने की उच्चस्तरीय जांच करवाकर इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए मांग उठाई। छात्र-छात्राओं ने कहा कि वह किसी पार्टी के साथ नहीं है, उन्हें सिर्फ कार्रवाई से मतलब है। परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछले दिनों नीट जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के कारण परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा, जिससे अभ्यार्थियों और उनके माता-पिता को आर्थिक और मानसिक रूप से काफी क्षति हुई है। इसी मामले को लेकर जंतर मंतर पर धरना चल रहा था, जहां विद्यार्थियों पर लाठी चार्ज किया गया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एसडीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.