बदायूं, अगस्त 24 -- पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का तहसील स्तरीय कार्यक्रम रविवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को विधायक राजीव कुमार सिंह ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह ने रसोइयों के योगदान की सराहना करते हुये उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान पात्र रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किये। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। रसोइयों को सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करना सरकार की जनकल्याणकारी सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: जिले के रसोइयों को किया कैशलेस चिकित्सा कार्ड व शॉल से सम्मानित उन्होंने कहा कि पीएम पोषण...