धनबाद, अप्रैल 5 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर में रक्तदाताओं को दिए जाने वाले रिफ्रेशमेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रक्तदाताओं ने आरोप लगाया है कि यहां ब्लड डोनेशन के बाद मिलने वाले रिफ्रेशमेंट में कटौती होती है। सरकार प्रति रक्तदाता 50 रुपये रिफ्रेशमेंट के लिए देती है, लेकिन उन्हें केवल 10 रुपये की एक ड्रिंक थमा दिया जाता है। रक्तदान करने वाली संस्थाएं इसे रिफ्रेशमेंट घोटाला बता रही हैं। यह मामला शनिवार को तब सामने आया, जब अस्पताल में भर्ती प्रसूता ज्योति कुमारी को तत्काल रक्त की जरूरत पड़ी। ब्लड सेंटर में रक्त उपलब्ध नहीं होने पर परिजनों ने शाहबाज सिद्दीकी मेमोरियल नामक संस्था से संपर्क किया। संस्था के सदस्य विशाल प्रसाद ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद विशाल को ब्लड सेंटर की ओर से रिफ्रेशमेंट के नाम पर केवल एक ड्रिंक दी गई। इस...