एटा, मार्च 22 -- एटा, उत्तर प्रदेश सरकार एवं राज्यपाल से मनोनीत सविता, सेन, नंद समाज में पूनम राजोरिया पत्नी मुकेश राजोरिया को नगर पालिका परिषद में नन्नूमल चौराहा से सभासद नियुक्त किया गया है। जन सेवा दल कार्यालय पीपल अडडा पiर सविता, सेन, नंद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मनोनीत सभासद पूनम राजोरिया का माला, फूल एवं प्रतीक चिन्ह देकर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जन सेवा दल जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि यह समाज के लिए गर्व की बात है। राष्ट्रीयध्यक्ष महिला मोर्चा अल्पना सविता ने कहा कि समाज का एकजुट होकर एक मंच पर आने की जरुरत है और अपनी ताकत एहसास कराए। मनोनीत सभासद का भी फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्मला राजोरिया, रश्मि राजोरिया, बृजेश देवी, रूबी श्रीवास्तव, सुगंधा श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सविता, ...