बुलंदशहर, मई 9 -- खानपुर। नगर पंचायत खानपुर में शुक्रवार को नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। उपजिलाधिकारी स्याना लालजी विश्वकर्मा ने नामित सभासद चमन लाल गुप्ता, नरेंद्र सागर एवं बृजकिशोर सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र लोधी ने कहा कि नगर विकास में नामित सभासदों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और बोर्ड बैठकों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार, अध्यक्ष इमरान कुरैशी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, पिंटू चौहान, लोकेश लोधी सहित लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नामित सदस्यों ने ली शपथ, जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.