एटा, जून 12 -- शुक्रवार की शाम को एटा आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले इस सरकार से हर कोई दुखी है। खुद शंकराचार्य भी दुखी हो गए। इसीलिए वह शंकराचार्य भी पीडीए का हिस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की स्थिति अच्छी नहीं है। किसान को खाद नहीं मिल रही। बिजली का संकट पैदा कर दिया है। जनता ने स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंक दिया। सिविल लाइन में अमित यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मीडिया बात करते हुए कहा कि अब तक चाय महंगी होती जा रही है। डबल इंजन सरकार का महंगाई की वजह से धुआं निकल गया। बंगाल का चुनाव बेइमानी से जीता है। एटा के लोगों को सोचना चाहिए कि एटा में बिजली का कारखाना समाजवादियों ने बनाया है। भाजपा ने इससे बड़ा कोई काम एटा में किया है। शंकराचार्य दुखी हो गए। इसीलिए वह पीडीए हो गए। उन्होंने कहा कि गाय देखकर रोना ...