रुडकी, मार्च 3 -- विधायक काजी निजामुद्दीन ने मंगलवार को सरकार से ईरान में फंसे नगर के 36 से अधिक छात्रों के वहां से सुरक्षित वापस लाने की मांग की है। उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया कि मंगलौर और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 36 से ज्यादा छात्र और नागरिक इस समय ईरान के विभिन्न हिस्सों में हैं। युद्ध की स्थिति के कारण वहां हवाई सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था अनिश्चित बनी हुई है। कहा कि राज्य सरकार तत्काल केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से संपर्क साधे, ताकि इन नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने का मार्ग प्रशस्त हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...