रांची, मार्च 31 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड की राजनीति में सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस और झामुमो पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में शामिल रहते हुए भी कानून-व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है, जो उसकी भूमिका पर प्रश्न खड़े करती है।प्रतुल ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्य की पुलिस व्यवस्था निष्क्रिय है, विधि व्यवस्था चौपट हो गई है, बेटियों की सुरक्षा खतरे में है, शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है, बच्चे प्राइवेट स्कूल में दाखिला ले रहे हैं। तो फिर कांग्रेस अब तक सत्ता में क्यों बनी हुई है? क्या केवल कुर्सी बचाना ही उस...