नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए 30 अक्टूबर को शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ के प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद सरकार के इस कदम को आम आदमी पार्टी ने देश के तमाम बड़े स्टार्स के लिए एक चेतावनी बताया है। पार्टी का कहना है कि दोसांज ने किसान आंदोलन और स्टूडेंट आंदोलन के दौरान अपनी आवाज मुखर की थी, इसी वजह से उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि इस तरह की हरकत के बाद दिलजीत दोसांज युवाओं के बीच सुपरहीरो बन जाएंगे। इस बारे में एएनआई से बात करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि जब यहां पर कोई उद...