बोकारो, दिसम्बर 5 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आए कई लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं तथा आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान मंत्री ने एक-एक कर सभी लोगों की बातों को गंभीतापूर्वक सुना और सभी समस्याओं के ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की सेवा हमारा धर्म है और उनकी संतुष्टि ही हमारा लक्ष्य। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपकी समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान हो। राज्य सरकार सिर्फ योजनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.