सरकार सत्र के आखिरी सप्ताह में ला सकती है एफसीआरए विधेयक
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- केंद्र सरकार संसद के मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह में विदेशी अंशदान विनियामक अधिनियम (एफसीआरए) में संशोधन करने वाला विधेयक लाने की तैयारी में है। विधेयक को 11 अगस्त को लोकसभा व 12 अगस्त को राज्यसभा में लाया जा सकता है। भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने इसको लेकर अपने सांसदों को 10 से 13 अगस्त के लिए व्हिप जारी कर उनको अनिवार्य रूप से सदन में रहने को कहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश मंत्री एस जयशंकर से चर्चा की है।
विपक्ष के साथ गतिरोध संसद के मानसून सत्र के तीन सप्ताह हंगामे में डूब जाने के बाद सरकार को अब आखिरी सप्ताह में विपक्ष के साथ गतिरोध खत्म होने की उम्मीद है। सरकार ने आखिरी सप्ताह में एफसीआरए विधेयक लाने की तैयारी की है। इसके कई प्रावधानों को लेकर कई वर्गों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.