नई दिल्ली, मार्च 23 -- सरकार संवेदनशील, सतर्क और हर सहायता के लिए तत्पर - मोदी ------------------पश्चिम एशिया के संकट का समाधान कूटनीति और बातचीत से ही संभव-इस संकट को संसद से लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए--------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में संघर्ष से पैदा हुए अप्रत्याशित संकट में देश को आश्वस्त करते हुए कहा है कि सरकार संवेदनशील है, सतर्क है और हर सहायता के लिए तत्पर भी है। मोदी ने लोकसभा में दिए अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि इस समस्या का समाधान कूटनीति और बातचीत से ही संभव है। भारत तनाव को कम करने व संघर्ष समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज में संदेश दुनिया में जाए।प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय...