लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- कांग्रेस के चल रहे संविधान बचाओ संवाद का आयोजन सुंदरवल चौराहे पर किया गया। इसमें सीतापुर जिले के सांसद राकेश राठौर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने की। उन्होंने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में किसी की कोई सुनवाई नही होती। उनके अपने विधायक सांसद संसद में गुहार लगा रहे हैं। ये तानाशाह सरकार किसी दुखिया गरीब की आवाज नही सुन रही। सांसद राकेश राठौर ने सभा को सम्बोथित करते हुए कहा कि सरकार संविधान को ख़त्म करना चाहती है। अब समय आ गया है कि संविधान बचाने के लिए खुद पब्लिक को जागना होगा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल, रवि प्रकाश वर्मा, कार्यक्रम आयोजक पटेल नेहा चौधरी, आफताब अंसारी, नौशाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.