सरकार संविदा समाप्त कर नियमित नियुक्ति की व्यवस्था करे
गया, जुलाई 6 -- बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ प्रमंडल शाखा मगध प्रमंडल गया के तत्वावधान में सोमवार को कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया और धरना दिया। महासंघ की राज्य सामान्य परिषद के निर्णय के आलोक में 32 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन मगध प्रमंडल के आयुक्त के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री को सौंपा गया। महासंघ ने आरोप लगाया कि राज्य में बड़ी संख्या में स्वीकृत पद रिक्त हैं। लेकिन, नियमित नियुक्ति के बजाय ठेका, संविदा, आउटसोर्सिंग व पीपीपी मॉडल को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। ज्ञापन में सितंबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने, राज्य वेतन आयोग के गठन, प्रत्येक पांच वर्ष पर वेतन पुनरीक्षण, ठेका व संविदा व्यवस्था समाप्त कर नियमित नियुक्ति, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.