सरकार शहरों में बुजुर्गों को देगी किराए पर मकान
लखनऊ, सितम्बर 8 -- राज्य सरकार यूपी के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए जल्द ही नई रेंटल हाउसिंग नीति लेकर आने जा रही है। इसमें प्रदेश के सीनियर सिटीजन को सस्ते दरों पर मकान देने की सुविधा होगी। नीति तय करने के लिए सचिव आवास की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति बना दी गई है।विशेष सचिव आवास राजेश कुमार राय ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। समिति में सात सदस्य बनाए गए हैं। इसमें लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी व मेरठ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को रखा गया है। अपर आवास आयुक्त आवास विकास परिषद व मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग भी सदस्य होंगे। निदेशक आवास बंधु को सदस्य संयोजक बनाया गया है। समिति नीति के संबंध में प्रस्ताव तैयार करते हुए अपने संस्तुति देगी।राज्य सरकार चाहती है कि प्रदेश के बुजुर्गों को बुढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.