सरकार विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध : चमरा लिंडा
रांची, जून 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सोमवार को रांची के 10 स्कूलों के 693 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। टीवीएस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जगन्नाथपुर, रांची क्लस्टर प्वाइंट से 10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए छात्रों को कोटा के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे मोशन एजुकेशन से जोड़कर विशेष कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि छात्र अपने सपनों को साकार कर सकें। मंत्री चमरा लिंडा ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.